फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा जसपुर मार्ग पर तेज रफ्तार स्कार्पियो कार और निजी बस में भीषण भिड़ंत, 20 घायल, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। गुरुवार को ठाकुरद्वारा जसपुर मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और निजी बस में आमने-सामने से भिड़ंत हुई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों वाहन में सवार 20 लोग घायल हुए। दोनों वाहन के टकराने की आवाज पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को वाहनों से निकालकर सरकारी अस्पताल ठाकुरद्वारा पहुंचाया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के जसपुर के मोहल्ला मदीना मस्जिद निवासी हाजी तौफि क मोहल्ले के मोहम्मद सलीम के साथ स्कॉर्पियो लेकर दिल्ली गया था। गुरुवार की सुबह वह दिल्ली से लौट रहा था। सुबह करीब नौ बजे वह ठाकुरद्वारा जसपुर मार्ग पर स्थित गांव फैजुल्लागंज से गुजर रहा था। चालक ने बाइक को ओवर टेक किया, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सामने से जसपुर की ओर से आ रही निजी बस से टकरा गई। दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हुई। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में हाजी तौफिक और मोहम्मद सलीम गंभीर रूप से घायल हुए।
जबकि बस में सवार राजपुर नादेही निवासी इशरत जहां, खैरूल्लापुर निवासी गीता, जसपुर के मोहल्ला नत्था सिंह निवासी संगीता, डिलारी निवासी छात्रा मधु शर्मा, जसपुर निवासी तफसीर सहित 18 लोग घायल हो गए। दोनों वाहनों के घायलों की चीख पुकार और टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। घटनास्थल पर पहुंचे भाजपा के नगर अध्यक्ष ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। घायलों को पुलिस ने नगर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। मामूली रूप से घायल मौके से ही अपने घरों को चले गए। जबकि गंभीर रूप से घायल हाजी तौफि क व मोहम्मद सलीम को काशीपुर रेफ र कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें