बिलारी। माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने अपनी विभागीय मांगों को लेकर सोमवार को कालेज इकाइयों पर कलमबंद हड़ताल किया गया। इस दौरान बांहों पर काली पट्टी बांधकर चेतावनी दिवस मनाया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को चेतावनी दिवस मनाया गया। इस दौरान शिक्षकों ने अपने दाएं हाथ पर काली पट्टी बांधकर कलमबंद हड़ताल रखी। माध्यमिक शिक्षक संघ के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष गिरीराज सिंह ने आंदोलन की सफलता को जिले के कई इंटर कालेजों का भ्रमण किया। उन्होंने बिलारी क्षेत्र में रामरतन इंटर कालेज, आरपीवीएम इंटर कालेज, जेएलएम इंटर कालेज, मदनस्वरूप इंटर कालेज आदि का भ्रमण कर आंदोलन का जायजा लिया।
नगर के रामरतन इंटर कालेज में कलमबंद हड़ताल पर गए शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान मांग उठाई गई कि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के पदों का अध्याचन न मांगा जाए और तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण किया जाए। कलमबंद हड़ताल और प्रदर्शन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गिरीराज सिंह, जिलामंत्री अनिल कुमार, श्रीनिवास शर्मा, मनमोहन कौशिक, संजीव कुमार, प्रभाकर शर्मा, रामवीर सिंह, उमेश चंद्र मिश्र, दीपक शर्मा, हरिशंकर सिंह, लक्ष्मीकांत, शिवप्रिया, कोमलराम, योगेंद्र सिंह, तस्लीम खान, मोहम्मद इरफान, अकबर अली, श्यामवीर, पुष्पेंद्र, वीरपाल आदि रहे।