फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरावीह पढ़ रहे रोजेदारों पर गिरा पेड़, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के लाजपत नगर स्थित पहलवान साहब की ज्यारत में गुरुवार रात तरावीह की नमाज पढ़ रहे नमाजियों पर अचानक पेड़ गिर गया। इस हादसे से मौके पर भगदड़ मच गई। पेड़ में दबकर एक नमाजी की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मोहल्ला हजीरा कुम्हारों वाली गली मकबरा निवासी मो. इल्यास फर्म में नौकरी करते थे। गुरुवार रात वह लाजपत नगर स्थित पहलवान साहब की ज्यारत में तरावीह की नमाज पढ़ने गए थे। ज्यारत में सैकड़ों लोग नमाज पढ़ रहे थे। इसी दौरान नीम का पुराना पेड़ नमाजियों पर गिर गया। जिसमें मो. इल्यास और लाजपत नगर निवासी जावेद दब गए। इस हादसे से मौके पर भगदड़ मच गई। लोगों ने पेड़ के नीचे दबे मो. इल्यास और जावेद को किसी तरह बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां मो. इल्यास को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि जावेद के सिर में चोट आई है। हादसे की जानकारी मिलने पर मो. इल्यास के इरशाद व अन्य परिजन भी आ गए। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। कटघर इंस्पेक्टर संजय गर्ग ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें