फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात और संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिले में सात और संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें आरटीपीसीआर की जांच में छह मरीज पॉजिटिव पाए गए। वहीं 1368 लोगों के कराए गए एंटीजन टेस्ट में सिर्फ एक मरीज संक्रमित पाया गया। जबकि स्वस्थ होने पर 11 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 193 है।
विज्ञापन

रविवार को आरटीपीसीआर की आई जांच रिपोर्ट में छह लोग संक्रमित पाए गए। इसमें 75 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। इसके अलावा जिले में बिलारी, ठाकुरद्वारा, डिलारी, भोजपुर, ताजपुर, कुंदरकी, कांठ, मूंढापांडे, हरथला, बंगलागांव, किसरौल, बरबलान, टाउनहाल, मझोला, पीतलनगरी क्षेत्र में 1368 लोगों का एंटीजन किट से टेस्ट कराया गया। इसमें एक मरीज संक्रमित मिला। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 11359 हो गई है। हालांकि 10951 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 193 मरीज अभी भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें