फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 67 भवनों का फिर से होगा सर्वे, निगम की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर के 67 भवनों का जीआईएस सर्वे दोबारा कराने का निर्णय लिया है। इन सभी भवन स्वामियों ने हाउस टैक्स को लेकर अपनी आपत्तियां दाखिल की थी। निगम ने आपत्तियों की जांच की दौरान सर्वे में त्रुटि पाई, जिसके बाद इन सभी भवनों का दोबारा से सर्वे कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

सर्वे में फिर से इन भवनों की स्थिति, उपयोग श्रेणी और क्षेत्रफल की गणना की जाएगी और नए सिरे से कर का निर्धारण किया जाएगा। शहर में जीआईएस सर्वे को लेकर निगम को करीब 1600 से अधिक आपत्तियां प्राप्त हुई थी। इनमें से अधिकतर आपत्तियों का निगम के अधिकारियों ने निस्तारण कर दिया है।
सभी आपत्तियों पर निगम के कर विभाग के अधिकारियों ने जांच की। अधिकतर मामलों का निस्तारण मार्च के महीने या उससे पहले कर दिया गया। इन्हीं में 67 आपत्तियों का निगम की जांच में भी निस्तारण नहीं हो पाया था। अधिकारियों ने इन भवन के स्वामियों से कागजात तलब किए। कागजों की जांच करने के बाद अधिकारियों ने इन भवनों पर सही कर निर्धारण हो, इसके लिए दोबारा से सर्वे कराने को मंजूरी दी। अधिकारियों के इस निर्णय के बाद अब जीआईएस सर्वे करने वाली एजेंसी दोबारा से इन भवनों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगी। इसी के आधार पर निगम के कर विभाग की ओर से नए सिरे से हाउस टैक्स लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार के मुताबिक दोबारा सर्वे होने पर जिन भवनों में गड़बड़ी पाई जाएगी उनका वास्तविक आंकड़ा दर्ज कर नया टैक्स बिल बनाया जाएगा। पहले वाला सर्वे सही पाया गया तो भवन स्वामियों को 12 प्रतिशत के ब्याज के साथ कर जमा करना होगा। इसमें उन्हें छूट दी जाएगी, जिन्होंने मार्च तक अपना बिल जमा कर दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें