फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्पोर्ट्स काॅलेजों में दाखिले के लिए 73 खिलाड़ियों का आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज सोसायटी की ओर संचालित प्रदेश के तीनों स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए मंगलवार को प्रारंभिक परीक्षा नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्टेडियम में हुई। वहीं, तैराकी के खिलाड़ियों की परीक्षा आरएसडी स्कूल के तरणताल में कराई गई।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए मुरादाबाद मंडल से कुल 73 खिलाड़ियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। इनमें आठ खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, चार ने बैडमिंटन, 25 ने क्रिकेट, चार ने फुटबॉल, एक ने जिम्नास्टिक, 13 ने हॉकी, चार ने कबड्डी, एक ने तैराकी, 12 ने वाॅलीबाॅल और एक खिलाड़ी ने कुश्ती में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। पहले दिन चयन समिति ने खिलाड़ियों का ट्रायल लेकर उनकी क्षमताएं आंकीं।
चयन समिति में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी बरेली जितेंद्र यादव और क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी प्रयागराज प्रेम कुमार के अलावा शाहजहांपुर के क्रीड़ाधिकारी सुरेंद्र पाल बमनिया (एथलेटिक्स), देवरिया के क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव (क्रिकेट), सीतापुर के क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर (फुटबॉल), मथुरा के क्रीड़ाधिकारी राकेश कुमार यादव (तैराकी), गाजीपुर के क्रीड़ाधिकारी अरविंद कुमार यादव (जिम्नास्टिक), गोरखपुर के क्रीड़ाधिकारी धर्मवीर सिंह (कुश्ती), मैनपुरी की क्रीड़ाधिकारी साधना सिंह (वाॅलीबॉल), जालौन के क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा (बैडमिंटन), कासगंज के उप क्रीड़ाधिकारी हरफूल सिंह (कबड्डी), रामपुर के उप क्रीड़ाधिकारी संतोष कुमार (हॉकी), हाथरस के उप क्रीड़ाधिकारी काशी नरेश (जूडो) शामिल हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम में हुई इस प्रारंभिक परीक्षा की वीडियोग्राफी भी कराई गई। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव के मुताबिक परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले खिलाड़ियों को लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज और सैफई के मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश दिया जाएगा। बुधवार को भी खिलाड़ियों की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें