मुरादाबाद। टीएमयू में भर्ती अमरोहा के संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। गुरुवार को कोरोना के 62 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 8593 पहुंच गई है।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक अमरोहा मंडी धनौरा निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग की गुरुवार अपराह्न पौने चार बजे मौत हो गई। बुजुर्ग को 11 सितंबर को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। सीएमओ ने बताया कि गुरुवार को 62 पॉजिटिव मरीज भी आए हैं। रैपिड एंटीजन के 2274 सैंपल में मात्र 13 पॉजिटिव मरीज मिले।
मझोला से दो, किसरौल से एक, हरथला से एक, भोजपुर से दो, डिलारी से चार और ठाकुरद्वारा से तीन पॉजिटिव मरीज मिले हैं। निजी और आरटीपीसीआर लैब से 49 मरीज मिले हैं। इनमें दीनदयाल नगर, सिविल लाइंस, लाजपत नगर, मानसरोवर कालोनी, डबल फाटक, अशोक नगर, बुद्धि विहार, कमला नगर, मालवीय नगर, हरथला, अमरोहा गेट, बुध बाजार, राम गंगा विहार के मरीज आए हैं।
कोरोना मीटर
आज के मरीज 62
अब तक मरीज 8593
आज की मौत 00
अब तक मौत 148
अब तक स्वस्थ 7139
एक्टिव मरीज 1307