फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आज परिणय सूत्र में बंधेंगे बिलारी के 62 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार मूंढापांडे के भदासना स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती लॉ कॉलेज में बिलारी क्षेत्र के 62 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। बीडीओ ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार दोपहर पंचायत सचिवों के साथ बैठक की और जोड़ों को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने की जिम्मेदारी भी बांटी।
विज्ञापन

बीडीओ हरिओम सिंह ने कहा कि जिस पंचायत सचिव के पोर्टल पर कन्या सुमंगला योजना संबंधी आवेदन लंबित हैं, उनका शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और मानक पर पंचायत सचिव पूरी नजर रखें और कार्य शीघ्र पूरे कराएं। ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर पंचायत सचिवालय निर्धारित समय सीमा में हर हाल में खुलने चाहिए। सचिवालयों पर आने वाले ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराना चाहिए। बैठक में एडीओ पंचायत शकील अहमद, एडीओ समाज कल्याण अनुराज सिंह के अलावा अनेक पंचायत सचिव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें