फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव: .... कुलियों की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भारतीय रेलवे में अहम भूमिका निभाने वाले कुली ब्रिटिश राज से अपनी पक्की नौकरियों की बांट जोहते आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के बिगुल बजने के साथ ही एक बार फिर सियासतदारों से कुलियों की आस जगी है। जंक्शन परिसर में बुधवार दोपहर कुलियों की चौपाल में खुलकर दर्द सामने आया। करीब चालीस साल से मुरादाबाद जंक्शन पर लोगों का सामान उठाने वाले कुली रामगोपाल ने बताया कि जिंदगी यही बिता दी। सिर्फ यही सोचते हुए कि एक दिन सरकार को हम कुलियों की याद भी आएगी। हमारी नौकरियां पक्की होगी। लेकिन यह इंतजार अभी तक खत्म नहीं हुआ।
विज्ञापन

कुली बिलाल जेब से चालीस रुपये निकालकर दिखाते हुए बोले - ये देखिये सुबह से यही हमारी कमाई है। परिवार कैसे चलेंगे.. जरा सोचिए। कुली जय प्रकाश ने कहा - हमें कोई बाहरी उम्मीदवार नहीं चाहिए। स्थानीय उम्मीदवार ही लड़ाए तो वो हमारी मांगे समझेगा। हमारे लिए कुछ करेगा। कुलियों ने यह भी कहा कि मौजूदा सांसद ने उनकी भलाई के लिए कुछ नहीं किया।
रेलवे से कुलियों के लिए मुफ्त रेल यात्रा पास, वर्दी और विश्राम गृह की सुविधाओं के बारे में उन्होंने बताया कि अधिकारियों से पूछने पर कहा जाता है कि इन घोषणाओं सर्कुलर नहीं आया है। जंक्शन पर हुई चुनावी चर्चा में कुलियों के लिए बड़ा मुद्दा उनका नियमित होना है। चालीस साल से जंक्शन पर ही लोगों का सामान उठाकर आजीविका कमाने वाले कुलियों के स्थाई नहीं होना बड़ा दर्द है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें