फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजाइनको ने दर्ज की जीत, आज होगा फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएसए की ओर से रेलवे स्टेडियम में चल रहे अवस्थी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल डिजाइनको और चंदौसी के मैच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में डिजाइनको की टीम ने चंदौसी की टीम को 77 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब शनिवार को मेराज एक्सपोर्ट क्लब और डिजाइनको के बीच खिताबी भिंड़त होगी।
विज्ञापन

डीएसए के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल डिजाइनको और चंदौसी के बीच खेला गया। डिनाइनको के कप्तान आशु ढाका ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें डिनाइनको ने निर्धारित 30 ओवरों में नौ विकेट खोकर 204 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें शिवांग ने दस चौकों और दो छक्कों की मदद से शानदार 79 रनों का योगदान दिया। विजय शर्मा ने सात चौके और एक छक्का की मदद से 53 रन बनाए। चंदौसी की ओर से रोबिन ने 34 रन देकर दो विकेट लिए। बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी चंदौसी की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। निर्धारित तीस ओवरों में नौ विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी। साकिब, जैनुल और रविंद्र ने 30,29 और 27 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा कोई अन्य खिलाड़ी टिक कर नहीं खेल पाया। इस तरह से डिजाइनकों ने 77 रन से मैच जीत लिया।
मैच के दौरान विजय गुप्ता, प्रदीप टंडन, बदरुद्दीन, विपिन गुप्ता, संजय अग्रवाल, सुशील शर्मा, नजाकत अली, नितिन गुप्ता, नासिर कमाल, नावेद, योगेंद्र गौतम प्रवीण कुमार और निहाल खान समेत अन्य भी मौजूद रहे। जबकि मैच में एंपायर जमाल अहमद और रईस खान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें