मेगा ब्लाक से ट्रेनों का समय लड़खड़ा गया। 38 मेल और एक्सप्रेस समेत 50 से ज्यादा ट्रेन शनिवार को भी रद्द रहीं। जिन ट्रेनों को कैंसल नहीं किया गया है। वो ट्रेनें भी घंटों विलंब से पहुंचीं। रेलवे स्टेशनों पर ठंड में मुसाफिर ठिठुरते रहे। बीच बीच में गाड़ियां प्लेट फार्म पर पहुंचीं तो उनमें यात्री चढ़े। आरक्षित कोचों में जनरल बोगी जैसा नजारा रहा। जबकि जनरल कोच के टायलेट तक में मुसाफिरों ने सफर किया।
मुरादाबाद रेल मंडल में शनिवार को भी रेल पटरियों पर मरम्मत किया गया। कटघर और धमौरा रेलवे स्टेशन पर इंटर लाकिंग सिस्टम का कार्य किया गया। धमौरा में कार्य पूरा हो गया है। लेकिन कटघर रेलवे स्टेशन पर रविवार को भी कार्य चलेगा। शनिवार को 36 एक्सप्रेस और मेल समेत 50 से ज्यादा गाड़ियां रद्द रहीं। जिससे लोगों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ी। मेरठ से इलाहाबाद जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस, मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस, रामनगर मुरादाबाद लिंक एक्सप्रेस, दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, वाराणसी देहरादून एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, सहरसा अमृतसर एक्सप्रेस, वाराणसी जम्मूतवी एक्सप्रेस, लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, रामनगर हरिद्वार एक्सप्रेस और लालकुआं अमृतसर एक्सप्रेस समेत 36 गाड़ियां रद्द रहीं। इसके अलावा मुरादाबाद काशीपुर व रामनगर रेल मार्ग पर चलने वाली गाड़ियां पीपलसाना तक चलीं। जिससे यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। रविवार को भी लोगों की दुश्वारियां कम नहीं होंगीं।
ये गाड़ियां पीपलसाना और मुरादाबाद के बीच रद्द रहीं
- (55306) मुरादाबाद- राम नगर पैसेंजर
- (55322) राम नगर- मुरादाबाद पैसेंजर
- (55307) मुरादाबाद राम नगर पैसेंजर
- (55308) रामनगर मुरादाबाद पैसेंजर
- (55309) मुरादाबाद राम नगर पैसेंजर
- (55310) राम नगर मुरादाबाद पैसेंजर
- (55311) मुरादाबाद काशीपुर पैसेंजर
- (55312) काशीपुर मुरादाबाद पैसेंजर
- (55304) काठगोदाम मुरादाबाद पैसेंजर
- (55301) मुरादाबाद काठगोदाम पैसेंजर
- (55302) काठगोेदाम मुरादाबाद रामपुर तक चलेगी