चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर 27 दिसंबर से सीएमओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष जयपाल सिंह और मंत्री विनोद कुमार शर्मा ने शनिवार को सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की घोषणा कर दी है।
समिति पदाधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों के देय एरियर भुगतान, जीपीएफ, बोनस का भुगतान नहीं हो सका है। महिला स्वास्थ्य करर्सकर्ता 30 हजार की आबादी पर कार्य करने को मजबूर हैं। जबकि मानक पांच हजार आबादी का है। एमआर अभियान में महिला स्वास्थ्यकर्मियों की दूर दराज ड्यूटी लगाकर परेशान किया जा रहा है। कर्मचारियों को कैश लैस चिकित्सा सुविधा नहीं दी गई है। अध्यक्ष ने कहा कि संविदा कर्मियों की आठ सूत्रीय और आशा संगिनी संघ की छह सूत्रीय मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि लंबित मांगों के समर्थन में 27 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा।