फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम - एडीएम ने लिया ईवीएम का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

प्रदेश के जिला निर्वाचन और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव आयोग ने सोमवार को दिल्ली बुलाकर ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया है। मुरादाबाद से डीएम और एडीएम प्रशासन ने इस प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों में वीवीपैट के इस्तेमाल की बात चुनाव आयोग साफ कर चुका है। पिछले चुनावों में इसका प्रयोग आंशिक रूप से किया गया था। इस बार हर बूथ पर वीवीपैट का इस्तेमाल होना है। इसे लेकर अधिकारियों को प्रशिक्षण देने का सिलसिला शुरू हो गया है। आयोग ने सोमवार को अधिकारियों को दिल्ली बुलाया था। मुरादाबाद से डीएम राकेश कुमार सिंह और एडीएम प्रशासन लक्ष्मीशंकर सिंह ने इस प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। एडीएम ने बताया कि जिले में यह प्रशिक्षण सभी अधिकारियों को दिया जाएगा। इसके बाद इसे निचले स्तर तक ले जाया जाएगा। युवाओं को मतदाता बनाने के लिए जिले में पहले से ही व्यापक स्तर पर अभियान चल रहा है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने छूटे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें