फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा में तेंदुए का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा/सुरजननगर। क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। लेकिन वन विभाग तेंदुए को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहा है। जिसके चलते तेंदुए ने खेत में काम कर रही महिला और फेरी लगाकर सामान बेचने वाले ग्रामीण पर हमला कर घायल कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को घेरकर ग्रामीणों ने लापरवाही पर रोष जताया। जिस पर वन विभाग ने गांव लालापुर पीपलसाना में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया।
विज्ञापन

सुरजननगर चौकी क्षेत्र के गांव लालापुर पीपलसाना निवासी गजराम सिंह की पत्नी दिया 35 गांव के खेत में घास काट रही थी। तभी ईख के खेत से निकले तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। उसने महिला के हाथ पर पंजा मारा। जिस पर महिला चीखती हुई बचने के लिए भागने लगी। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने लाठी डंडे लेकर दौड़ पड़े। जिस पर तेंदुआ ईख के खेत में घुस गया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। घायल महिला का एक निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया। मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर 100 डायल पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिस पर ग्रामीणों ने वन विभाग के रेंजर दिनेश कुमार को घेरकर भारी रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना था कि एक दिन पूर्व भी तेंदुए ने एक बछडे़ का शिकार किया था। सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। उन्होंने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। रेंजर दिनेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर पिंजरा लगा दिया गया है। उधर गांव पानूवाला निवासी नसीम अहमद बुधवार की शाम को गांव शहबाजपुर कलां में रिक्शा से खीले बेचकर आ रहा था। अचानक रास्ते में उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। नसीम अहमद ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हमले में नसीम अहमद के हाथ पर खरोंच आई। उसने अपना उपचार एक निजी चिकित्सक से कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें