फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा में मूसलाधार बारिश से जलभराव, दुकानों और घरों में पानी घुसने से हजारों की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। मूसलाधार बारिश से जगह जगह जलभराव हो गया। ठाकुरद्वारा नगर में दुकानों और घरों में पानी घुस गया। जबकि नगलिया को आने जाने वालें रास्तों पर जलभराव होने और घरों में पानी घुसने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। भारी बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वहीं बारिश से तापमान मे गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। बारिश न होने के कारण बंद चल रही धान की रोपाई का कार्य भी फिर शुरू हो गया। बुधवार को रात करीब साढ़े 12 बजे मूसलाधार बारिश शुरू हुई। करीब तीन घंटे तक हुई भारी बारिश से नगर के बुध बाजार, बाजार गंज, शगुन रोड, एसडीएम कार्यालय परिसर में पानी घुस गया। बाजार गंज में नाले के पास दुकानों में पानी घुसने से हजारों का सामान नष्ट हो गया। उधर तहसीलदार जमन सिंह का कहना है कि यह बारिश पूरे क्षेत्र में एक जैसी नहीं हुई है। कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश हुई है और कहीं एक भी बूंद नहीं पड़ी है। उन्होंने बताया कि बारिश की संभावना के चलते क्षेत्र की बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है। बारिश के बाद फिर से धान की रोपाई का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें