फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
महत्वपूर्ण ---
विज्ञापन


हेडिंग
भाजपा नेता के पेट्रोल पंप की डीलरशिप होगी निरस्त
सब हेड
इलेक्ट्रानिक चिप से पेट्रोल-डीजल चोरी करने में दर्ज हुआ था केस
प्वाइंटर
शासन के निर्देश पर डीएम ने आईओसी को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रामपुर हाईवे पर स्थित आईओसी के हाईवे 24 पेट्रोल पंप की डीलरशिप निरस्त करने के निर्देश शासन ने दिए हैं। पंप के खिलाफ इलेक्ट्रानिक चिप लगातार पेट्रोल-डीजल की चोरी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। शासन का निर्देश मिलने के बाद डीएम ने पंप की डीलरशिप निरस्त करने के लिए तेल कंपनी के अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

लखनऊ में एसटीएफ की टीम ने पेट्रोल पंप पर इलेक्ट्रानिक चिप पकड़ी थी। इसके बाद प्रदेश भर के पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की गई थी। मुरादाबाद में भी जिला पूर्ति विभाग और प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारियों की टीम बनाकर पेट्रोल पंपों पर छापेमार कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। चार मई को जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार, एसडीएम संत कुमार के नेतृत्व में टीम ने लक्ष्मीपुर कट्टई स्थित भाजपा नेता सत्यपाल सिंह के हाईवे 24 पेट्रोल पंप पर छापा मारा था। पूर्व ब्लाक प्रमुख पूरन सिंह इस पंप का संचालक कर रहे हैं। टीम ने पेट्रोल पंप से इलेक्ट्रानिक चिप पकड़ी थी, जिसके जरिये पेट्रोल व डीजल में घटतौली की जा रही थी। पुलिस ने चिप को जांच के लिए भेजा था। जांच रिपोर्ट आने के बाद जिला पूर्ति विभाग के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ब्रजेश पाल ने पंप मालिक सत्यपाल सिंह निवासी कचनाल थाना भगतपुर, सेल्समैन अमर गुप्ता पुत्र सीताराम निवासी होली का मैदान थाना कटघर के खिलाफ 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम व धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें