फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मंगूपुरा में दोनों पक्षों के 60 लोगों से शांतिभंग करने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र के मंगूपुरा गांव में दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ हमले का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 60 लोगों से गांव में शांतिभंग करने की आशंका जताई है। एसडीएम की अदालत ने पुलिस रिपोर्ट स्वीकार कर सभी आरोपियों को निजी मुचलके और जमानत से पाबंद कराने के लिए नोटिस जारी कर अदालत ने तलब किया है।
विज्ञापन

बीती 24 जनवरी की शाम मंगूपुरा गांव के जंगल में पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमला करने और पथराव करने का आरोप लगाया था। एक पक्ष के धनपाल ने दूसरे पक्ष के बबलू आदि सात लोगों के खिलाफ तथा दूसरे पक्ष के बबलू ने मानसिंह आदि सात लोगों के खिलाफ थाना बिलारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था के लिए दोनों पक्षों के सक्रिय लोगों को चिन्हित कर लिया।
रविवार को थाने से मिली जानकारी के अनुसार थाना बिलारी की स्योंडारा पुलिस चौकी के दरोगा उचित कुमार ने एक पक्ष के राजेश आदि 30 लोगों के खिलाफ तथा दूसरे पक्ष के रामबाबू सिंह आदि 30 लोगों के खिलाफ सीओ के माध्यम से एसडीएम न्यायालय में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 और 135 के अनुसार एसडीएम बिलारी न्यायालय में चालानी रिपोर्ट भेज दी। पुलिस की चालानी रिपोर्ट में मंगूपुरा गांव के पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान का नाम भी शामिल है। एसडीएम न्यायालय सूत्रों के अनुसार अदालत ने पुलिस रिपोर्ट स्वीकार कर दोनों पक्षों के आरोपियों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें