फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शब-ए-बरात कल, कब्रिस्तान कमेटी ने बांटी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर और देहात क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य इलाके में शब-ए-बरात तीन फरवरी की शाम को मनाई जाएगी। शेख सलाहउद्दीन की दरगाह पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचेंगे। बिलारी के शुमाली कब्रिस्तान कमेटी ने शब-ए-बरात पर कब्रिस्तान में विशेष सजावट करने के लिए सदस्यों की बैठक कर जिम्मेदारी बांटी।
विज्ञापन

अरबी माह शावान की पन्द्रहवीं रात को शबे बरात मनाई जाती है। इस वर्ष तीन फरवरी की शाम को शबे बरात मनाने की तैयारी है। शब-ए-बरात के दिन अनेक महिलाएं और पुरुष विशेष रोजा रखते हैं तथा रात को घरों और मस्जिदों में विशेष इबादत करते हैं। इबादत के दौरान अपनी मगफिरत की दुआएं मांगते हैं। अधिकतर घरों में देशी घी, सूजी और चीनी का विशेष हलवा बनाकर उस पर फातिहा लगाई जाती है। क्षेत्र के तिसावा चांदपुर गांव स्थित सैयद शेख सलाहउद्दीन की दरगाह पर शबे बरात की रात दूर दराज इलाके से बड़ी संख्या में अकीदतमंद हाजिरी देने पहुंचते हैं। दरगाह के सज्जादानशी खलील अहमद ने बताया कि उन्होंने एसडीएम और थाना प्रभारी को पत्र देकर तीन फरवरी की शाम दरगाह पर शांति व्यवस्था और सुरक्षा को पुलिस बल भेजने की मांग की है।
उधर, बिलारी नगर में शुमाली कब्रिस्तान कमेटी पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें सहमति बनी कि तीन फरवरी की शाम को नगर में पैंठ बाजार से सरकारी अस्पताल को जाने वाली सड़क के दोनों ओर स्थित कब्रिस्तान को जाने वाले रास्ते और कब्रिस्तान के अंदर विशेष सजावट और रोशनी की जाएगी। मौके पर मौलाना रफीक अहमद, मौलाना मुख्तार हुसैन, हाफिज अली रजा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें