फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सेटलमेंट मैनेजर बनकर ट्रक कारोबारी से 60 लाख हड़पे

Fri, 27 Dec 2024 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर (मुरादाबाद)। गांव ललवारा निवासी ट्रक कारोबारी वसीम से दो आरोपियों ने टाटा फाइनेंस कंपनी का सेटलमेंट मैनेजर बनकर 60 लाख रुपये हड़प लिए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव ललवारा निवासी वसीम ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह पुराने ट्रक लेने और बेचने का काम करता है। जिसके चलते उसने राजस्थान निवासी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक जहीर खान को 90 लाख रुपये उधार दिए थे। जब जहीर ने पैसे वापस नहीं किए तो उसने 2.15 करोड़ रुपये कीमत की दस गाड़ियां खरीद लीं। जिसमें 90 लाख रुपये जहीर को देने के बाद शेष बचे 1.25 करोड़ रुपये फाइनेंस कंपनी में जमा करने थे। उसने उसने टाटा फाइनेंस कंपनी में लोन को सेटलमेंट करने की जानकारी की तो उसे तीन दिन बाद आने के लिए कहा गया।
आरोप लगाया कि अगले दिन यशवर्धन श्रीवास्तव नाम का युवक एक वकील के साथ डींगरपुर चौकी पहुंचा और पुलिस के माध्यम से उसे बुलाया। जब वह चौकी पहुंचा तो आरोपी ने उसे टाटा फाइनेंस कंपनी का सेटलमेंट मैनेजर बताया और फाइनेंस को सेटल करने की बात कही। उसने आरोपी यशवर्धन को 8.50 लाख रुपये नकद और 51 लाख कुछ रुपये एक खाते में ट्रांसफर कर दिए। उसे ठगी का तब अहसास हुआ, जब टाटा फाइनेंस कंपनी की टीम उसकी गाड़ियों को जब्त करने के लिए पहुंची। आरोपी यशवर्धन द्वारा दिए गए सेटलमेंट के लेटर दिखाए तो फर्जी निकले। जिसके बाद टीम उसकी सात गाड़ियों को जब्त कर ले गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर 60 लाख की ठगी के मामले में आरोपी यशवर्धन श्रीवास्तव और विकास खेतान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें