फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 55 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे की विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर एक परिचित ने ही उससे 55 हजार रुपये हड़प लिए। रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। इस पर महिला ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है। एसएसपी ने कटघर पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी निवासी जाहिदा बेगम ने एसएसपी के समक्ष पेश होकर ठगी की शिकायत की है। जाहिदा बेगम ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है, काफी समय पहले गुलाबबाड़ी निवासी एक परिचित युवक ने कहा कि वह उसके बेटे कासिम की अरब में नौकरी लगवा सकता है। उसने अच्छी तनख्वाह दिलाने का भी भरोसा दिया। बाद में नौकरी लगवाने के लिए खर्च बताकर डेढ़ लाख रुपये ले लिया। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी काफी समय तक बेटे को विदेश नहीं भेजा। पूछने पर आरोपी टालमटोल करने लगा। जाहिदा ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो आरोपी ने समझौता करके एक लाख रुपये वापस कर दिए। शेष 55 हजार रुपये की रकम बाद में लौटाने को कहा। पीड़िता के अनुसार निर्धारित वक्त बीतने के बाद भी आरोपी ने रकम वापस नहीं की। तगादा करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद एसएसपी ने कटघर थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें