फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में प्रदेश के 32 जिलों से कम एक्टिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। संक्रमण की दूसरी लहर में पॉजिटिव केसों को लेकर टाप टेन में रहे मुरादाबाद में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 33 रह गई है। ये संख्या प्रदेश के 32 जिलों से कम है। वहीं एक महीने में जिले के 1032 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

दूसरी लहर में अप्रैल और मई में संक्रमित मरीजों की संख्या का हर दिन रिकार्ड बनता टूटता रहा। औसतन हर दिन 450 पॉजिटिव केस मिले। अप्रैल और मई के दो महीनों 26468 लोग संक्रमित पाए गए थे, लेकिन जून की शुरुआत में संक्रमण की रफ्तार में कमी आने लगी। इससे संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट आई। वहीं रिकवरी दर बढ़ गई। 27 मई को जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 1065 थी, जो घटकर अब 33 हो गई है। मुरादाबाद में सक्रिय केसों की संख्या प्रदेश के 32 जिलों से कम है। 27 मई से 27 जून तक 1032 लोग कोरोना की जंग जीत चुके हैं। बावजूद इसके एहतियात बरतने की जरूरत है। सामाजिक दूरी के साथ मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें।
- अप्रैल मई की तुलना में जून में संक्रमण का फैलाव कम है। इससे संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है। जिले में 33 एक्टिव केस रह गए हैं। फिर भी सावधानी बरतने की जरूरत है। - डा. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन

इन जिलों में मुरादाबाद से अधिक केस
- लखनऊ, प्रयागराज, कुशीनगर, बनारस, मेरठ, रायबरेली, बरेली, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, मथुरा, आगरा, गौतम बुद्धनगर, कानपुर नगर, गोरखपुर, बुलंदशहर, एटा, गाजियाबाद, जौनपुर, सिद्धार्थनगर, शामली, सहानपुर, देवरिया, गोंडा, गाजीपुर, सोनभद्र, आजमगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, आंबेडकर नगर, हरदोई, मऊ।
मंडल में सबसे कम संभल में एक्टिव केस
मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल में सबसे कम एक्टिव केस संभल जिले में हैं। यहां 15 सक्रिय मरीज हैं। वहीं सबसे अधिक 33 एक्टिव केस मुरादाबाद में हैं, जबकि रामपुर 31 और बिजनौर में 25 सक्रिय मरीज हैं।
दूसरे दिन भी कोरोना का स्कोर जीरो
मुरादाबाद। दूसरी लहर में 119 दिन बाद कोरोना संक्रमण की चेन टूटी है। शनिवार को आई रिपोर्ट में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। वहीं दूसरे दिन भी कोरोना का स्कोर जीरो रहा। रविवार को भी कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें