फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खबरिया निवासी एक युवक की दिल्ली में डेंगू की आशंका के बीच तेज बुखार से मौत हो गई। सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खबरिया निवासी सुरेंद्र मौर्य (20) पिछले एक माह से दिल्ली के उत्तम नगर में रहकर मजदूरी कर रहा था। सुरेंद्र के लिए बुधवार को तेज बुखार आया था और दिल्ली के ही एक नर्सिंग होम में उसका उपचार चल रहा था। शुक्रवार की मध्यरात्रि उपचार के दौरान सुरेंद्र की मौत हो गई। सूचना पर परिजन दिल्ली पहुंचे और शनिवार को मृतक का शव लेकर अपने गांव खबरिया ले आए। सुरेंद्र का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र को दिल्ली के अस्पताल में डेंगू बुखार बताया गया था। परिजनों ने शव लाकर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें