फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी पार्टियों को दी गई अस्थि विसर्जन की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में भाजपा ने सभी राजनीतिक दलों के लोगों को बुलाया है। सामाजिक संगठनों को भी कार्यक्रम की सूचना दी गई है। रामगंगा किनारे गुलाबबाड़ी घाट पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रामगंगा की धार में जाकर अस्थि विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए नाव की व्यवस्था की गई है।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की गई हैं। भाजपा के एक - एक कार्यकर्ता को तैयारियों में लगाया गया है। भाजपा ही नहीं सपा, बसपा, कांग्रेस और सभी अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में बुलाया गया है। बार एसोसिएशन, आईएमए, व्यापारी संगठन और सामाजिक संगठनों को भी कार्यक्रम की जानकारी देकर आने को कहा गया है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि शहर को जो भी व्यक्ति अटल जी को श्रद्धांजलि देना चाहता है वह कार्यक्रम में आ सकता है। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि अटल जी के अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए गांगन तिराहा, चौधरी चरण सिंह चौक, मझोली चौराहा, पार्श्वनाथ प्लाजा, मिलन विहार, चंद्र नगर लोकोशेड, महाराणा प्रताप चौक, कपूर कंपनी, रेलवे स्टेशन, इंपीरियल तिराहा, रोडवेज, डबल फाटक चौराहा, लाजपत नगर, प्रभात मार्केट, सोनिया बैंक्वेट हाल, गुलाबबाड़ी फाटक और गुलाबबाड़ी पक्का घाट पर छोटे - छोटे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले पाकबड़ा जीरो प्वाइंट पहुंचने पर सांसद और संगठन के तमाम पदाधिकारी अस्थि कलश को श्रद्धा सुमन अर्पित करेेंगे। यहां केेंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा, जिले के प्रभारी नवाब सिंह नागर समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाबबाड़ी के जिस घाट पर अटल जी की अस्थियां विसर्जित होनी हैं वहां नगर निगम ने साफ - सफाई की व्यवस्था की है। पक्की टाइल्स लगाकर घाट और यहां तक पहुंचने वाले रास्तों को भी दुरुस्त किया गया है। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि एक नाव की व्यवस्था की गई है। जहां पानी का बहाव ठीक होगा वहां जाकर अस्थियां विसर्जित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें