फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को सपा ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान मिलने और गन्ना किसानों की अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने स्थानीय विधायक के नेतृत्व में बिलारी की अजुध्या शुगर मिल में धरना दिया। सपा ने सर्किल के सीओ के माध्यम से अपनी मांगों का ज्ञापन प्रदेश राज्यपाल को भेजा।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सपा के राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर रविवार की सुबह से ही सपा कार्यकर्ता अजुध्या शुगर मिल पर पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह लगभग 11 बजे बिलारी के सपा विधायक मोहम्मद फहीम, सपा के मुरादाबाद जिला अध्यक्ष राजीव सिंघल और सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने अजुध्या शुगर मिल के गन्ना विभाग के सामने दरी बिछाकर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए सपा विधायक मोहम्मद फहीम ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जन अपेक्षाओं पर सही साबित नहीं हुई है। प्रदेश में सत्ता में आने से पहले वायदा करने के बाद भी सरकार ने गन्ना किसानों को शुगर मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान कराने में गंभीरता नहीं दिखाई।
सपा के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल बोले कि सपा किसी भी स्तर पर किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, छात्रों, बुनकरों आदि वर्गों का उत्पीड़न नहीं होने देगी। शुगर मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान दिलाने के लिए यह सांकेतिक आंदोलन शुरू किया गया है। शीघ्र मांगें पूरी न होने पर सपा वृहद आंदोलन शुरू करेगी। धरना सभा की अध्यक्षता सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान और संचालन सपा के बिलारी विस क्षेत्र अध्यक्ष इश्तयाक सैफी ने किया। धरने पर अमित यादव, नाजिम एडवोकेट, मोहम्मद असलम, वाहन सिंह यादव, राशिद सिद्दीकी, हसनैन अख्तर, ब्रजलाल एडवोकेट, परमेंद्र यादव, ऋषिपाल यादव, चांद बाबू, देवेश शर्मा एडवोकेट, मोहम्मद अकरम, फारूख सैफी, डा. अनीस अहमद, चेतन चौधरी, मोहम्मद हसन उर्फ फैजी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें