फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मायके वालो ने रोष व्यक्त किया है। थाना डिलारी के गांव सहसपुरी निवासी विरेंद्र सिंह सैनी की पुत्री दीपा की शादी ठाकुरद्वारा कोतवाली के गांव तरफ दलपत निवासी पूरन उर्फ पिंटू के साथ हुई थी। आरोप है कि कार की मांग पूरी न होने पर उन्होंने दीपा को मिटटी का तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। दीपा की हल्द्वानी के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने विरेंद्र सिंह की तहरीर पर दीपा के पति, ससुर, सास, ननंद जशोदा व आदेश, मौसेरे ससुर रहटामाफी निवासी रामचंदर सिंह के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। मृतका के पिता विरेंद्र सिंह और चाचा सत्यपाल सिंह ने तीन दिन बाद भी दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि गिरफ्तारी की मांग को लेकर वे कल एसएसपी से मिलेंगे। उधर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें