फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की किलेबंदी में फंसे 507 अनधिकृत यात्री, 2.83 लाख रुपये लगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन पर अनधिकृत यात्रियों के विरुद्ध रेलवे ने किलेबंदी चेकिंग अभियान चलाया। कुल 24 टिकट चेकिंग स्टाफ ने सुबह 08 बजे से शाम चार बजे तक चेकिंग अभियान के तहत 13 ट्रेनों को चेक किया। इस दौरान कुल 507 यात्री गलत तरीके से यात्रा करते पाए गए। इनमें कुछ बिना टिकट और कुछ जनरल टिकट पर आरक्षित बोगियों में बैठे थे। इन सभी यात्रियों से रेलवे ने कुल 2,83,610 रुपये जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि अनधिकृत यात्रियों की वजह से गाड़ियों में अत्यधिक भीड़ हो जाती है। इससे आरक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले महिलाओं, बच्चों तथा बुजुर्ग व्यक्तियों को परेशानी होती है। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि मंडल में अलग अलग स्टेशनों पर यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। चेकिंग अभियान में सीआईटी विजयंत कुमार शर्मा, जोगेंद्र पाल सिंह, खेमपाल सिंह, सरफराजुद्दीन, मोहम्मद आरिफ, जितेंद्र कुमार आदि स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें