फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: मंडी धनौरा क्षेत्र में 50 वर्षीय महिला की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी

Tue, 18 Aug 2020 05:53 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के कंजरा बसेरा निवासी छत्रपाल सिंह की पत्नी की मंगलवार सुबह बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के वक्त पत्नी चाइला देवी घर में अकेली थीं। 
विज्ञापन


पति छत्रपाल पशुओं के लिए चारा लेने खेत में गए हुए थे। वापस आकर जब उन्होंने देखा तो पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। 

वहीं सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। चाइला देवी बिहार की रहने वाली थी और उनकी छत्रपाल सिंह के साथ दूसरी शादी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें