फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्रुव अपहरण कांड: मां ने प्रेमी के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, पुलिस ने किया खुलासा

Tue, 18 Aug 2020 05:05 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
पुलिस ने किया मामले का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुरादाबाद के चर्चित ध्रुव अपहरण प्रकरण में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि मां शिखा और उसके प्रेमी अशफाक ने मिलकर ध्रुव का अपहरण किया था। पुलिस ने मां और प्रेमी अशफाक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में यह भी कबूला है कि फिरौती की रकम से तेलंगाना में जिम खोलने की योजना थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कॉल डिटेल के जरिए अन्य प्रदेश के दो युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की थी। 

इस दौरान परिवार से जुड़े कई राज भी सामने आए। सोमवार रात पुलिस ने ध्रुव के परिवार की एक महिला से भी पूछताछ की थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद ध्रुव के अपहरण की साजिश सीरियल देखकर रची गई थी।
विज्ञापन


बता दें कि मझोला थानाक्षेत्र के रामलीला मैदान के पास रहने वाले फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी गौरव कुमार के पांच साल के बेटे ध्रुव का अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद अपहरण करने वाले आरोपियों ने इंटरनेट कॉल कर गौरव से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। 

अगले दिन ध्रुव कौशांबी में रोडवेज की बस में मिला था। अपहर्ता उसे वहीं छोड़ गए थे। तब से पुलिस इंटनरेट कॉल डिटेल का इंतजार कर रही थी। पुलिस इस मामले में यूपी समेत अन्य प्रदेशों में आरोपियों की तलाश में जुटी थी। 

पुलिस टीम सोमवार रात अन्य प्रदेश के दो युवकों को पकड़ कर मुरादाबाद ले आई थी और उनसे लगातार पूछताछ कर रही थी। इसके बाद पुलिस ने सोमवार शाम ध्रुव के परिवार की एक महिला को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। 

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद ध्रुव के अपहरण की साजिश रची गई थी। ध्रुव के अपहरण से जुड़ी कड़ियां पुलिस ने जोड़ ली और मंगलवार को पूरे मामले का खुलासा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें