फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए 4753 आवेदन, सबसे ज्यादा शहर से

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विशेष शिविर में मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए 4753 आवेदन किए गए। सबसे ज्यादा आवेदन मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र से आए। शहर से 1143 फॉर्म-6 भरे गए। जबकि सबसे कम बिलारी से 594 आवेदन किए गए।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के सभी 2690 बूथों पर विशेष शिविर लगाए गए। जहां मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, नाम हटाने और मतदाता विवरण में संशोधन कराने के लिए लोग पहुंचे। इसके लिए कुल 6400 आवेदन फार्म भरे गए। इसमें मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 के 4753 आवेदन रहे। प्रवासी के नाम सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 ए के 12 आवेदन मिले। जबकि मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के 774, मतदाता सूची में नाम और अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फॉर्म-8 के 861 आवेदन रहे।
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए सबसे ज्यादा नगर विधानसभा क्षेत्र से 1143 आवेदन किए गए। जबकि बिलारी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 594 फॉर्म-6 भरे गए। वहीं सूची से नाम हटवाने और वोट शिफ्टिंग के लिए कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा 173 और सबसे कम 46 आवेदन नगर विधानसभा क्षेत्र से रहे।
विज्ञापन

000
किस विधानसभा क्षेत्र में कितने आवेदन आए
विधानसभा क्षेत्र

फार्म-6
फार्म-6 ए

फार्म-7
फार्म-8
कांठ


739

02


146

282
ठाकुरद्वारा


661

10


181

137
मुरादाबाद देहात

681

00


49

69
मुरादाबाद नगर

1143

00


46

134
कुंदरकी

935

00


179

136
बिलारी



594

00


173

103
कुल



4753

12


774

861
नोट : इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों आवेदन शामिल हैं।
000
गलतियों में सुधार के लिए कांठ क्षेत्र से सबसे ज्यादा आवेदन
मुरादाबाद। गलतियों में सुधार और अन्य विवरणों में संशोधन के लिए सबसे ज्यादा कांठ विधानसभा क्षेत्र से फार्म-8 भरे गए। यहां 282 आवेदन किए गए। जबकि देहात विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 69 रहे।
000
डीएम और एसएसपी ने किया मतदेय स्थल का निरीक्षण
मुरादाबाद। डीएम अनुनय झा और एसएसपी सतपाल अंतिल ने शनिवार को मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल आरएन इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ की सक्रियता और भारत निर्वाचन आयोग की जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।
000
24 अक्तूबर को भी जिले के सभी बूथों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। जहां मतदाता सूची में नए जोड़ने, गलतियों में सुधार, नाम हटवाने के लिए आवेदन किए जाएंगे। - अनुनय झा, डीएम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें