बिलारी। तहसील मुख्यालय पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों के पास अपनी समस्याओं के समाधान के लिए 42 फरियादी पहुंचे लेकिन केवल सात शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो पाया।
तहसील कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दिवस में राजस्व विभाग की कुल 21 शिकायतें आईं, जिनमें से कई सार्वजनिक चकरोड पर कब्जे को लेकर थीं। आपूर्ति विभाग की दस शिकायतें आईं, जिनमें से कई नए राशन कार्ड न बनने, कार्ड में नए यूनिट न जुड़ने और कोटेदार द्वारा कार्डधारकों को पूरा खाद्यान्न न देने से संंबंधित थीं। दिवस में पुलिस विभाग की पांच, विकास विभाग की पांच और सिंचाई विभाग की एक शिकायत आई। दिवस में जिला मुख्यालय से एडीएम प्रशासन संगीता गौतम जन शिकायतें सुनने पहुंचीं। दिवस का संचालन एसडीएम विनय कुमार सिंह ने किया। दिवस की कार्रवाई के समापन पर एडीएम प्रशासन ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि दिवस में आईं जो 35 शिकायतें निस्तारण के लिए शेष रह गई हैं उनका संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर जाकर शीघ्रता और गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें।
-
गांव थांवला में पानी की टंकी का काम पूरा न होने और परिषदीय प्राइमरी स्कूल में केवल एक ही शिक्षक तैनात होने की समस्या पुरानी है। कई बार अधिकारियों को शिकायती पत्र देने के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है। -इकरार हुसैन, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि थांवला ब्लॉक बिलारी
फोटो परिचय-03
-
गांव सनाई में विरोधी पक्ष द्वारा थाने में रंजिशन झूठे आरोप लगाकर मुकदमा लिखवा दिया। न्याय पाने के लिए पुलिस और तहसील प्रशासन के अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र दिए हैं लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। हेमपाल सिंह, किसान ग्राम सनाई बिलारी
फोटो परिचय-04
फोटो परिचयथ्-05, 06