फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अक्तूबर से काले फीते बांधकर कार्य करेंगे डाक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर राजकीय चिकित्सालयों में तैनात डाक्टर एक अक्तूबर से काले फीते बांधकर ड्यूटी करेंगे। इससे पहले लंबित मांगों के समर्थन में 24 सितंबर को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

संघ मुरादाबाद इकाई अध्यक्ष एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीएके प्रेमी ने कहा कि चिकित्सकों के मानसिक उत्पीड़न एवं आर्थिक शोषण की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। चिकित्सकों से मरीज देखने के अलावा पोस्टमार्टम, इमरजेंसी, वीआईपी ड्यूटी ली जाती है। अस्पतालों में चिकित्सकों के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे चिकित्सकों का मनोबल टूटा है और असुरक्षा की भावना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि तमाम मांगों के समर्थन में सरकार से कई दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं। आश्वासन आज तक पूरे नहीं हुए हैं। सचिव डा. एसएस कक्कड़ ने कहा कि मांगों के समर्थन में ही संघ ने आंदोलन की घोषणा की है। बैठक में डा. एसएस चौधरी, डा. राजेंद्र सैनी, डा. मृणाल राठी, डा. सुजाता और डा. राजेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


प्रमुख मांगें
--------
- मूल वेतन का 35 फीसदी प्रेक्टिस भत्ता एक जनवरी 2016 से दिया जाए
- स्वास्थ्य सेवा संवर्ग एवं दंत संवर्ग के सभी स्तरों पर तत्काल पदोन्नति की जाए
- चिकित्सकों को उनकी विशेषता के सापेक्ष वेतन, भत्ते एवं संसाधन दिए जाए
- ग्रामीण भत्ता मूल वेतन का 25 फीसदी दिया जाए
- पोस्टमार्टम भत्ता प्रति केस 100 से बढ़ाकर दो हजार किया जाए
- वाहन भत्ता या 40 लीटर पेट्रोल दिया जाए
- कार्य के घंटे निर्धारित किए जाए
- सेवानिवृत्त की आयु 60 से बढ़ाकर 62 साल की जाए
- अस्पतालों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को सौंपी जाए
- लंबित जांचें छह माह में पूरी की जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें