फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर महानगर में हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भारी बारिश के चलते जन्माष्टमी पर महानगर चारों ओर पानी ही पानी हो गया। शहर की ज्यादातर कालोनियों में रविवार दोपहर कई-कई फीट पानी भर गया। जिससे लोग कई घंटे तक घरों में कैद हो गए। नालों का पानी रामगंगा तक न पहुंचने के कारण शहर में जलभराव हो गया। मंदिरों को जाने वाले रास्ते भी जलमग्न हो गए। कई जगह शहर में सड़क धंस गई। बारिश थमने के बाद मंदिर मार्गों का पानी धीरे-धीरे कम हो गया।
रविवार को जन्माष्टमी के मौके पर भरी बारिश से शहर में चारों ओर जलभराव हो गया। पानी भर जाने के कारण लोग घंटों तक घरों में ही कैद होकर रह गए। मंदिरों को जाने वाले रास्तों पर भी पानी भर गया। शहर में कई जगह सड़क बैठ गईं। रामगंगा में ज्यादा पानी होने के चलते नाले ओवरफ्लो हो गए हैं। महानगर का पानी नालों से होकर आराम से नहीं निकल रहा है। धीरे-धीरे पानी को निकलने में घंटों लग जाते हैं। रविवार को भी तेज बारिश के चलते पूरे शहर में कई फीट पानी भर गया। उसके साथ ही सड़कों पर कीचड़ और कबाड़ जमा हो गया। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां धस गई सड़क -
- सीएम गुप्ता आई इंस्टीट्यूट के सामने मोक्षधाम मार्ग
- रेलवे स्टेशन के पास एनएच- 24 पर
- इंपीरियल तिराहे के पास एनएच-24 पर
- नैनीताल हाईवे पर पोस्टमार्टम हाउस से आगे
- नैनीताल हाईवे पर इस्लामनगर के पास
- महिला अस्पताल के सामने सिविल लाइन
- पुलिस लाइन के सामने सिविल लाइन क्षेत्र
- अंबेडकर पार्क के सामने सिविल लाइन क्षेत्र
- कलक्ट्रेट के सामने कचहरी मार्ग
- बुध बाजार में सीवर के ऊपर से

यहां हुआ ज्यादा जलभराव
- बुद्धि विहार, मंडी क्षेत्र, अंबेडकर नगर, सम्राट अशोक नगर, सूरज नगर, सूर्य नगर, गलशहीद, बुध बाजार, गुरहट्टी, चक्कर की मिलक, बंगला गांव, अवंतिका कालोनी, एमडीए कालोनी, आशियाना, रामगंगा विहार, जीएमडी रोड, लाइनपार, पंचायत भवन रोड, स्टेशन रोड, नवीन नगर और जामा मस्जिद क्षेत्र।

यहां मंदिरों के रास्ते हुए जलमग्न
- झारखंडी मंदिर का बंगला गांव का मंदिर रास्ता
- लालबाग मंदिर का नवाबपुरा का मंदिर मार्ग
- रामतलैया से होकर शिव मंदिर को जाने का रास्ता
- खुशहालपुर में मंदिर को जाने वाला रास्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें