फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से रेल संचालन बाधित, दो दर्जन ट्रेनें लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल में जगह जगह बारिश होने से रेल संचालन बाधित हो गया। रविवार को दो दर्जन से ज्यादा ट्रेन लेट हो गई। जिससे यात्रियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ी। शनिवार देर रात से लेकर रविवार दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिससे रेल पटरियों पर पानी आने और सिगनल सिस्टम में खराबी आने से रेल संचालन बाधित हो गया। जय नगर से अमृतसर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस रविवार को पांच घंटे देरी से आई। इस ट्रेन के अलावा भी दो दर्जन ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ा। अमृतसर से सहरसा जाने वाली जन सेवा एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, डबल डेकर एक्सप्रेस, जन नायक एक्सप्रेस, जन साधारण, लोक नायक एक्सप्रेस, अंत्योदय एक्सप्रेस भी विलंब से मुरादाबाद पहुंची। इसके अलावा हाला हजरत एक्सप्रेस व राज्यरानी एक्सप्रेस भी देरी से मुरादाबाद पहुंची। ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्रियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें