फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े सात माह में 41 गुना बढ़ी सैंपलिंग की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी तो सैंपलिंग की रफ्तार बढ़ गई है। कोरोना संक्रमण के शुरुआती चरण में 41 दिनों में औसतन 46 सैंपल की दर से सिर्फ 1886 लोगों की कोरोना जांच की गई थी। लेकिन अब रोजाना औसतन 1920 सैंपल लिए जा रहे हैं। साढ़े सात महीने में सैंपलिंग की रफ्तार 41 गुना बढ़ गई है। एक मई से पंद्रह दिसंबर तक 229 दिनों में 439689 लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की शुरुआत मार्च के दूसरे हफ्ते में हो गई थी। मुरादाबाद में 19 मार्च को कोरोना आशंकित एक युवती को भर्ती किया गया था। इस युवती का सैंपल कराया गया था। जो जिले का पहला सैंपल था। युवती पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद शुरू हुई कोरोना की जांच का सिलसिला अभी तक जारी है। जिले में 19 मार्च से 30 अप्रैल तक 1886 लोगों की ही जांच हो पाई थी। रोजाना औसतन 46 लोगों के सैंपल किए गए। इन 41 दिनों में 105 पॉजिटिव केस मिले थे। इसके बाद सेहत महकमे ने सैंपलिंग की रफ्तार बढ़ा दी। जिले में अब तक 441575 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इसमें एक मई से 15 दिसंबर के बीच 439689 लिए गए। रोजाना सैंपलिंग का ग्राफ 1920 पहुंच गया। सैंपलिंग का ये बढ़ा ग्राफ 41 दिनों की तुलना में 41 गुना अधिक है। सैंपलिंग अधिक होने से मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हुई।
एक नजर 19 मार्च से 30 अप्रैल तक के आंकड़ों पर
- कुल सैंपल : 1886
- पॉजिटिव : 105
- मौत : 07
एक नजर 01 मई से 15 मई तक के आंकड़ों पर
- कुल सैंपल : 439689
- पॉजिटिव : 11162
- मौत : 168
- जिले में रोजाना 1900-2000 सैंपल कराए जा रहे हैं। ताकि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। कोरोना संक्रमण की चेन न बन सके। 15 दिसंबर तक जिले में करीब 441575 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें