फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बारात घर, 30 मकान सहित 40 अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त

विज्ञापन
नगर निगम की जेसीबी ने अवैध निर्माणों को तोड़ा। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामगंगा नदी के किनारे सिंचाई विभाग की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। अपर नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में राजस्व, पुलिस, नगर निगम और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने बरबलान क्षेत्र मैं सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा कर नदी किनारे बनाए गए एक बारात घर और 30 मकानों सहित 40 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान अवैध कब्जेदारों और अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

रामगंगा किनारे सिंचाई विभाग की काफी भूमि पर अवैध कब्जे हैं। नदी पर तटबंध बनाया जाना प्रस्तावित है, लेकिन इन अवैध कब्जों के कारण सिंचाई विभाग की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही थी। कमिश्नर और डीएम ने निरीक्षण के बाद अधिकारियों की बैठक बुलाकर संयुक्त टीम बना कर इन अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिये थे। जिसके क्रम में गुरुवार दूसरे दिन भी सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र पाल सिंह, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार की अगुवाई में राजस्व, नगर निगम, सिंचाई विभाग, पुलिस, पीएसी और प्रवर्तनदल के जवानों की एक संयुक्त टीम चार जेसीवी मशीनों के साथ बरबलान जा पहुंची। सिंचाई विभाग द्वारा पहले से ही चिह्नित किये गए अवैध अतिक्रमणों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। जैसे ही टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की वैसे ही वहां मकानों में रहने वाले लोग घरों से बाहर आकर विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ ने अपने निर्माण को सही ठहराने के लिए रजिस्ट्री की कांपी दिखाई तो कुछ ने नक्शा आदि अभिलेख भी दिखाए। लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारियों ने सभी को अभिलेखों को गलत ठहराते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रखा। इस बात को लेकर टीम के अधिकारियों व अवैध कब्जेदारों में काफी देर तक नोकझोंक होती रही।
कड़े विरोध और नोकझोंक के बीच प्रशासन ने नदी किनारे सिंचाई विभाग की भूमि पर बनाए गए 30 मकानों, एक बारात घर व नौ चहारदीवारी निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। अभियान के दौरान नदी की जमीन परएक टेलीफोन कंपनी का टावर भी लगा मिला। भूमि पर कब्जा करने वाले की टीम ने तलाश की लेकिन वह सामने नहीं आया। इस पर टीम ने उसकी चहारदीवारी ध्वस्त कर दी। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमर सिंह ने अभियान के दौरान 5.50 करोड़ रुपये कीमत की करीब 6500 वर्ग मीटर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि इस दौरान नौ अतिक्रमण ऐसे ध्वस्त किये गए जिनमें ई-कचरा जलाने का कार्य किया जाता था। इस मौके पर कर अधीक्षक राजीव लोचन पाठक, राजस्व निरीक्षक सतीश कुमार, केशव विश्नोई, दीपक, अभिनव, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें