फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भ्रामक जानकारी देने पर 39 उत्पादों की फर्मों पर लगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बाट माप विज्ञान विभाग ने उपभोक्ताओं को भ्रामक सूचना देकर माल बेचने के मामले में 39 उत्पादों की फर्मों पर जुर्माना लगाया है। इनमें बिस्कुट की एक फर्म पर डेढ़ लाख और नमकीन की फर्म पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जांच के घेरे में आई कंपनियों ने जुर्माना भरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बाट माप विज्ञान विभाग के अनुसार जांच के दौरान कोलकाता में निर्मित सोना बिस्कुट की पैकिंग पर वजन सहित अन्य तथ्य भ्रामक पाए गए। इस मामले में जिला प्रभारी राजेश कुमार ने असत्य घोषणा प्रकाशित करने के आरोप में फर्म पर डेढ़ लाख का जुर्माना लगाया है। इस फर्म का बिस्कुट शहर में बेचा जा रहा है। इसी प्रकार कानपुर की फर्म मां बरादेवी नमकीन भंडार के उत्पाद की पैकिंग पर असत्य घोषणा के चलते 25 हजार का जुर्माना लगाया गया है। रामपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप की जांच में अनियमितता पाए जाने पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ठाकुरद्वारा में निर्मित फूड को दो उत्पादों की पैकिंग में अनियमितता पाए जाने पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी प्रकार जून माह में 39 उत्पादों की पैकिंग में अनियमितता मिलने पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। अभी तक 3.60 लाख रुपये जुर्माना जमा हो गए हैं।

चेकिंग के दौरान कोल्ड ड्रिक्स की छह दुकानों का चालान
बाट माप विभाग की टीम ने ओवररेट की शिकायत मिलने पर करुला बाजार स्थित मुस्तफा की डेयरी की जांच की। छाछ के पैकेट पर अनियमितता मिलने पर पांच हजार रुपये का चालान किया। इसी बाजार में शाने आलम के जनरल स्टोर पर बिक रहे कोल्ड ड्रिंक्स पर सूचना असत्य पाए जाने पर पांच हजार का चालान किया गया। पीर का बाजार करुला में रहमान की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल पर अनियमितता मिलने पर पांच हजार का जुर्माना लगाया गया। पाकबड़ा दिल्ली रोड पर कुंवरपाल सिंह की दुकान में कोल्ड ड्रिंक्स की पैकिंग में अनियमितता मिलने पर चालान की कार्रवाई की गई। बुधबाजार स्थित जनरल स्टोर में कोल्ड ड्रिंक्स के पैक पर अनियमितता मिलने पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। काशीपुर रोड स्थित एक अस्पताल की कैंटीन में कोल्ड ड्रिंक्स पैक पर अनियमितता की शिकायत सही पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


कोई व्यक्ति उत्पादों के वजन, पैकिंग में अनियमितता मिलने पर आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत कर सकता है। विभाग को प्रतिमाह 20 शिकायतें मिल रही हैं। जांच में शिकायत सत्य पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राजेश कुमार जिला प्रभारी बाट माप विज्ञान विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें