फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर रेलवे की 39 जोड़ी ट्रेनें 10 अप्रैल से होंगी बहाल, 24 मुरादाबाद मंडल की

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर रेलवे की 78 पूर्व कोविड यानी सामान्य ट्रेनें 10 अप्रैल से चलाई जाएंगी। इनमें मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 24 ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे बोर्ड ने जोनल मुक्यालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे मुरादाबाद समेत दिल्ली, अंबाला, फिरोजपुर और लखनऊ रेल मंडल के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

रेलवे ने देर रात इन ट्रेनों की घोषणा की है। जोनल मुख्यालय से भेजे गए पत्र के जवाब में रेलवे बोर्ड से जो पत्र प्राप्त हुआ है, उसमें लिखा है कि उत्तर रेलवे की 39 जोड़ी यानी 78 पूर्व कोविड ट्रेनें 10 अप्रैल से जलाई जानी प्रस्तावित हैं। साथ ही यह भी लिखा है कि इन ट्रेनों का परिचालन पहले की तरह ही किया जाएगा। हालांकि नमें यात्रियों को एमएसटी व अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा या नहीं यह रेलवे ने स्पष्ट नहीं किया है। फिलाहल चल रही स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को एअमएसटी, दिव्यांग पास समेत किसी सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। रेलवे प्रशासन पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि जब नियमित ट्रेनें बहाल होंगी तो यात्रियों को किराये में मिलने वाली छूट भी बहाल हो जाएगी। ऐसे में इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी उम्मीद जगी है। पिछले एक साल से रेल यात्री ट्रेनों में मंहगे किराये पर सफर कर रहे हैं। कुछ त्योहैार स्पेशल ट्रेनों में किराया सामान्य से तीन गुना तक अधिक हैं। यदि 10 अप्रैल से चलने वाली नियमित ट्रेनों का परिचालन सामान्य दिनों का तरह हुआ तो यात्रियों को मंहगे किराये से भी मुक्ति मिल जाएगी। यह जानकारी सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

10 अप्रैल से चलने वाली ट्रेनों की सूची
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक
12204-03 अमृतसर-सहरसा-अमृतसर
12208-07 जम्मूतवी-काठगोदाम-जम्मूतवी
12212-11 आनंदविहार-मुज्जफरपुर-आनंदविहार
12470-69 जम्मूतवी-कानपुर-जम्मूतवी
12492-91 जम्मूतवी-बरौनी-जम्मूतवी
22408-07 आनंदविहार-लखनऊ-आनंदविहार
14257-58 वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी
14314-13 बरेली-मुंबई-बरेली
14524-23 अंबाला-बरौनी-अंबाला
14612-11 वैष्णो देवी-गाजीपुर-वैष्णो देवी
14616-15 अमृतसर-लालकुआं-अमृतसर
14631-32 अमृतसर-देहरादून-अमृतसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें