फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नक्शा पास कराए हो रहे निर्माण को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने थाना मझोला क्षेत्र में बिना नक्शा पाए कराए किए जा रहे दुकानों और भवन के निर्माण को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

एमडीए सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना मझोला क्षेत्र के कांशीराम नगर निवासी अनिल कुमार कांशीराम नगर योजना में ही भूखंड संख्या 123 पर लगभग 75 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में भूतल पर तीन दुकानें और प्रथम तल पर दो कमरे, किचन व टॉयलेट का निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृत कराए करवा रहे थे। जानकारी होने पर प्राधिकरण की ओर से उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 के तहत वाद योजित किया गया। साथ ही निर्माण कार्य रोकने के लिए नोटिस भेजा, लेकिन निर्माण नहीं रोका गया। निर्माणकर्ता को कई अवसर दिए जाने के बाद भी उन्होंने अपना पक्ष नहीं रखा, जिस पर अवैध निर्माण को सील करने का आदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि जोन प्रभारी, क्षेत्रीय अवर अभियंता, प्राधिकरण कर्मचारी और थाना मझोला के पुलिस बल की अभिरक्षा में अवैध निर्माण को सील करने कार्रवाई की गई। एमडीए सचिव ने जनमानस से अपील की है कि भविष्य में निर्माण मुरादाबाद विकास प्राधिकरण से मानचित्र पास कराकर ही कराएं अन्यथा अवैध निर्माण के विरुद्ध इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें