फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मतदाता सूची से 3.75 लाख नाम कटने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मतदाता सूची के सत्यापन के लिए चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन है। अब तक जिले के 3.75 लाख मतदाता अनकलेक्टेबल पाए गए हैं। यह ऐसे मतदाता हैं जो या तो कहीं और बस गए है, मृतक हैं, डुप्लीकेट हैं या बीएलओ को अपने घर नहीं मिले। ऐसे में जिले की मतदाता सूची में 3.75 लाख नाम कम होने के आसार हैं।
विज्ञापन



अब तक जिले में 24 लाख 59 हजार 455 मतदाता हैं। जिला प्रशासन मान रहा है कि सूची में कुछ त्रुटियां भी हो सकती हैं। इसके लिए सभी बीएलओ को निर्देश दिए हैं कि 13 दिसंबर को अपने बूथ पर राजनीतिक पार्टियों के बीएलए-2 के साथ बैठक करें। यदि कोई मतदाता या पार्टी प्रतिनिधि कहता है कि किसी व्यक्ति का नाम सूची से नहीं मिल रहा है, तो उसमें सुधार किया जा सकता है। दूसरी ओर प्रशासन का मानना यह भी है कि करीब 33 हजार मतदाता ही ऐसे बचे हैं जिन्होंने अब तक फार्म नहीं भरा है। डेढ़ लाख से अधिक मतदाता दूसरे शहरों या विदेश में शिफ्ट हो चुके हैं। एमडीए, मानसरोवर, जिगर कॉलोनी में ऐसे मामले सामने आए हैं जहां लोग छह साल पहले दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो गए लेकिन उनका नाम अब तक मतदाता सूची में चल रहा है। करीब 500 लोग ऐसे हैं जिन्हें विदेश में नागरिकता मिल गई है। ऐसे में उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है।
00

2003 की सूची में नहीं वारसी नगर, असालतपुरा के कई मतदाता
मुरादाबाद। लालबाग के वारसी नगर में 1300 से अधिक मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर इनमें से 300 से अधिक मतदाताओं का नाम ही नहीं है। स्थानीय निवासी पूर्व पार्षद सलीम वारसी का कहना है कि यहां सभी मुस्लिम वोटर हैं। जीआईसी में बने बूथ पर वोट करने जाते हैं। 2003 की सूची में इनके स्थान पर हिंदू मतदाताओं का नाम आ रहा है। एक ही विधानसभा में दो भाग संख्या अपलोड हो गई हैं। प्रशासन से शिकायत करने पर दूसरी सूची अपलोड हुई लेकिन उसमें भी वारसी नगर के लोगों के नाम नहीं हैं। सज्जादानशीन शकील कादरी का कहना है कि ऐसी ही समस्या असालतपुरा के शीरी तरीन क्षेत्र में भी है। 25 से 30 परिवारों के नाम 2003 की मतदाता सूची में नहीं हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

00

10 हजार मतदाताओं का नहीं हुआ डिजिटाइजेशन
मुरादाबाद। जिला प्रशासन का कहना है कि एसआईआर का काम लगभग पूरा हो गया है। डिजिटाइजेशन की बात करें तो सिर्फ 0.4 प्रतिशत मतदाताओं के नाम रह गए हैं। इन्हें भी बृहस्पतिवार तक पूरा कर दिया जाएगा। वहीं सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में 23 जिलों के जिलाधिकारियों ने एसआईआर के लिए समय बढ़ाने की अपील करते हुए शासन को पत्र लिखा है। हालांकि शासन की ओर से तारीख बढ़ाए जाने के लेकर बुधवार रात तक कोई अपडेट जारी नहीं हुआ है। ब्यूरो

00
जिले में करीब 3.75 लाख मतदाता अनकलेक्टेबल हैं। 2003 की सूची में मतदाताओं का नाम न होने की तीन बूथों से शिकायत आई थी उन्हें ठीक करा दिया गया है। यदि किसी के नाम में कोई त्रुटि है या फॉर्म भरने में कोई गलती हुई है तो वह 13 तारीख को अपने बूथ पर बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। 13 तारीख तक संपादन का विकल्प खुला रहेगा।
विज्ञापन

- संगीता गौतम, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें