फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट फंड कंपनी खोलकर 35 लाख 54 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में चिट फंड कंपनी खोलकर लोगों को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर उनसे 35 लाख 54 हजार रुपये जमा करा लिए। रकम लौटाने का वक्त आने से पहले ही आरोपी कंपनी का दफ्तर बंद कर फरार हो गए। इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

भोजपुर थानाक्षेत्र के लोधीपुर गांव निवासी अतीक ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें अतीक ने बताया था कि दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा द्वितीय में राईटवे म्यूचुअल बैनिफि ट्स इंडिया निधि लिमिटेड के नाम से एक चिट फं ड कंपनी का दफ्तर खोला गया था। इस कंपनी को भोजपुर थानाक्षेत्र के पीपलसाना निवासी मोहम्मद गुफरान, रुस्तमपुर तिगरी निवासी इशरत अली और मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी हामिद हुसैन संचालित कर रहे थे। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उससे सात साल पहले संपर्क किया था। आरोपियों ने झांसा दिया था कि कंपनी में रकम लगाने पर मोटी रकम वापस मिलेगी। अलग-अलग स्कीम बताई गई थी। अतीक और उसके बेटे मोहम्मद अजीम ने रुपये जमा कर दिए थे। इसके बाद उन्होंने अपने परिचितों की रकम भी कंपनी में जमा करा दी थी। अतीक का कहना है कि 17 लोगों से उसने कंपनी में 35 लाख 54 हजार रुपये जमा करवा दिए थे। लेकिन दो साल पहले संचालकों ने रातों रात कंपनी के दफ्तर पर ताला लगा दिया और फरार हो गए। उन्होंने आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने रकम वापस करने का आश्वासन दिया था। लेकिन रकम कभी वापस नहीं की। थाना प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें