फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महा टीकाकरण दिवस पर 34837 लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। महा टीकाकरण दिवस पर टीका लगवाने वालों का आंकड़ा 34 हजार के पार पहुंच गया। सोमवार को जिले में 34837 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई, जबकि लक्ष्य चालीस हजार लोगों के टीकाकरण का था।
विज्ञापन

सोमवार को जिल में महा टीकाकरण दिवस आयोजन किया गया। इसके तहत शहर से लेकर गांव तक टीकाकरण के 189 सत्र लगाए गए। गांवों में बिना बुकिंग टीकाकरण किया गया। जिले में कुल 34837 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। इसमें पहली डोज लगवाने वालों की संख्या 31500 रही, जबकि 3337 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि महा टीकाकरण दिवस पर चालीस हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिले में लक्ष्य की तुलना में 87 फीसदी लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें