फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चकमार्ग और नाले किनारे खड़े 34 यूकेलिप्टस के पेड़ काटे

Sun, 08 Mar 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। तहसील क्षेत्र के गोरखपुर माफी स्थित सरकारी चकमार्ग और नाले किनारे खड़े यूकेलिप्टस के 34 पेड़ों को काट लेने के आरोप में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हल्का लेखपाल ने दो लोगों के खिलाफ कांठ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एफआईआर में इस क्षेत्र के हल्का लेखपाल पीयूष यादव ने कहा है कि गोरखपुर माफी में गाटा संख्या 365 की खतौनी में चकमार्ग में दर्ज है। तीन मार्च को इस चकमार्ग के किनारे खड़े 23 यूकेलिप्टस के पेड़ों को गांव कुम्हरिया जुबला के निजामतुल्ला ने अवैध रूप से काट लिया। पता लगने पर जांच कर कटे पेड़ों की लकड़ी को ग्राम प्रधान के सुपुर्द किया गया है। वहीं नाले के रूप में दर्ज गाटा संख्या 351 की मेड पर खड़े 11 यूकेलिप्टस के पेड़ को गांव महदूद कलमी के मोहम्मद इस्लाम ने पांच मार्च को कटवा दिया। कांठ पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें