कांठ। विवाहिता के साथ मारपीट करने और दहेज में बुलेट बाइक व पांच लाख रुपये मांगने के आरोप में छजलैट पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति सहित ससुराल पक्ष के नौ लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
छजलैट के गांव की रहने वाली विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि आठ माह पहले उसका प्रेम विवाह हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले मारपीट करते हुए उससे और दहेज में बुलेट बाइक व पांच लाख रुपये नकद मांग करते रहते हैं। कई बार इसे लेकर पंचायतें हुई, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। आरोप है कि सभी ने पांच मार्च को उसे बांधकर पीटा और मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने एक आरोपी पर गंभीर आरोप भी लगाया है। इस मामले में छजलैट पुलिस ने शनिवार को पीड़िता की शिकायत पर उसके पति सहित ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।