फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 दिन पहले लॉकर में जेवर, खाते में कैश जमा कर बेटे-बहू से मिलने अमेरिका गया था दंपती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हिंदू कालेज में जंतु विज्ञान विभाग के प्रभारी रह चुके डा. अविनाश चंद्रा और उनकी पत्नी विनीता चंद्रा 32 दिन पहले अमेरिका के बोस्टन शहर में बेटे वरुण चंद्रा और बहू पायल से मिलने गए थे। घर की जिम्मेदारी नौकर नरेश बाबू उर्फ पप्पू और नौकरानी शीला के हवाले थी। अविनाश चंद्रा को आशंका थी कि उनके जाने के बाद घर में कोई घटना न हो जाए। इसलिए उन्होंने घर में नकदी और कोई महंगा सामान नहीं छोड़ा था। उन्होंने जेवर भी बैंक के लॉकर और कैश खाते में जमा कर दिए थे। जिस कारण बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन

हिंदू कालेज से सेवानिवृत्त प्रोफेसर अविनाश चंद्रा ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि उनका बेटा वरुण चंद्रा अमेरिका के बोस्टन शहर में एक निजी कंपनी में डायरेक्टर है। बहू पायल भी वहीं एक निजी कंपनी में अफसर है। अविनाश चंद्रा 2018 में सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद वह अपनी पुश्तैनी सराफा की दुकान में बैठने लगे। बीस जनवरी को पत्नी के साथ अमेरिका के लिए रवाना चले गए। इससे पहले ही उन्होंने अपने घर में रखा महंगा सामान सुरक्षित कर दिया था। उन्होंने जेवर लॉकर में रख दिए थे। घर में कैश नहीं छोड़ा था। कैश खाते में जमा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें