फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा चालक की सेवा समाप्त, 21 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डिपो से संचालित बसों के चालक और परिचालकों पर रोडवेज प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। अनियमितताएं बरते जाने के मामले में एक चालक की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। दूूसरी ओर आठ चालक और 13 परिचालकों को नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन

बसों के खराब डीजल औसत, ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और बस स्टापेज से सवारियां न बैठाने में रोडवेज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चालक व परिचालकों पर शिकंजा कस दिया है। डिपो पर तैनात संविदा चालक विपिन कुमार तृतीय की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। चालक पर ट्रिप के दौरान खराब डीजल औसत निकालने और बिना सूचना दिए ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने का आरोप था। इसके साथ ही रोडवेज प्रशासन ने डिपो के आठ चालक और 13 परिचालकों को विभिन्न मामलों में नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। रोडवेज प्रशासन के सख्त रुख को देखते हुए इन पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है।

स्टॉपेज से हर हाल में बैठाएं सवारी
अमरोहा। एआरएम नरेंद्र कुमार ने कहा कि रोडवेज बसों के स्टापेज से चालक-परिचालक सवारी नहीं बैठा रहे हैं। इसके चलते ज्यादातर बसें खाली दौड़ रही हैं, और हर दिन निगम को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्टॉपेज से हर हाल में सवारी बैठानी होगी। बसें खाली चलती मिलीं तो चालक-परिचालकों पर कार्रवाई करेंगे। डिपो पर अनियमितताओं में लिप्त कर्मचारियों पर फौरन कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें