फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डीएलएड प्रथम सेमेस्टर के 2751 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के पहले दिन 2751 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रभारी प्राचार्य डायट का कहना है कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सात केंद्रों पर दो सचल दलों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मुरादाबाद में सात परीक्षा केंद्रों पर आठ से दस अगस्त तक परीक्षा होगी। इसके बाद 12 से 14 अगस्त तक परीक्षा होगी। परीक्षा में डायट कांठ के अलावा मुरादाबाद के 29 और संभल जिले के चार निजी डीएलएड कॉलेजों के विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र मुरादाबाद में बनाए गए हैं। पहले दिन बृहस्पतिवार को पहली पाली में बाल विकास पेपर की परीक्षा हुई। इस पाली में 2884 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2751 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 133 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में शिक्षण अधिगम के सिद्धांत विषय की परीक्षा थी। इसमें 2884 में से 2750 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 134 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए।
प्रभारी प्राचार्य डायट बुद्धप्रिय सिंह का कहना है कि परीक्षा की निगरानी के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक और दो सचल दल का गठन किया गया है। एक सचल दल जिलाधिकारी द्वारा बनाया गया है। इसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में निगरानी की जा रही है। दूसरा सचल दल प्राचार्य डायट द्वारा बनाया गया है। बुद्धप्रिय सिंह ने कहा कि पुलिस की निगरानी में परीक्षा हो रही है। सचल दल परीक्षा केंद्रों पर जा रहे हैं। पहले दिन किसी भी केंद्र पर कोई दिक्कत नहीं मिली। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। अभ्यर्थियों के अनुसार पेपर अच्छा आया था और अभ्यर्थियों को पेपर हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई है।
विज्ञापन


इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
परीक्षा प्रभारी अजय विक्रम ने बताया कि आरएन इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज, कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज, पारकर इंटर कॉलेज, जीजी हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित करवाई जाएगी। आठ अगस्त को परीक्षा सुबह दस से दोपहर 12 बजे और दोपहर डेढ़ बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक होगी। नौ और दस अगस्त को परीक्षा पहली पाली में सुबह दस बजे से सुबह 11 बजे तक और दूसरी पाली में सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी। तीसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें