मुरादाबाद। अखिल भारतीय आंबेडकर संघ की ओर से रविवार को चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में आयोजित डॉ. आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगता में कक्षा 6 से 12 तक 256 विद्यार्थी शामिल हुए। प्रतियोगिता के विजेताओं को 14 अप्रैल को बाबा साहब के जन्मोत्सव पर सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि दो चरणों में आयोजित प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले बच्चों को 14 अप्रैल को शाम 6 बजे आंबेडकर पार्क सिविल लाइंस में आयोजित डॉ. आंबेडकर जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता व्यवस्थापक जितेंद्र कुमार जॉली ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक आंदोलन के अग्रणी रहे महापुरुषों व सामान्य ज्ञान को बढ़ाकर विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। प्रतियोगिता संयोजक सुनील कुमार रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह व राष्ट्रीय महामंत्री डॉ हरनंदन प्रसाद ने कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर डॉ. सुदेश भटनागर, राजपाल सिंह, अनिल कुमार, ओमप्रकाश, पंकज शर्मा, सत्य प्रकाश, सुनील कुमार, मलखान सिंह आदि मौजूद रहे।