फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: 'रोज 250 मरीज.. सबका बीपी आराम से चेक करेंगे तो हो गया काम', जिला अस्पताल कर्मी का बेतुका जवाब

Thu, 10 Apr 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के जिला अस्पताल में बीपी जांच में भारी लापरवाही सामने आई है। स्वास्थ्यकर्मी बिना स्टेथोस्कोप और सही विधि के मनमानी रीडिंग पर्चे पर लिख रहे हैं। इससे मरीजों को बिना जरूरत के हाइपरटेंशन की दवा खानी पड़ रही है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल मुरादाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन


Trending Videos

डॉक्टर भी नहीं करते क्रॉस चेक, लिख देते हैं दवा 
जिला अस्पताल में डॉक्टर भी स्टाफ की लिखी रीडिंग पर भरोसा करके मरीज के पर्चे पर दवा लिख देते हैं। मरीज के बीपी को खुद क्रास चेक नहीं करते। इसके कारण स्टाफ द्वारा लापरवाही के मामले बढ़ते जा रहे हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि लगातार बीपी की दवा बिना वजह खाने से दिल की धड़कन धीमी हो सकती है। बीपी ज्यादा कम होने पर आईवी फ्लूड चढ़ाना पड़ सकता है। मरीजों में दवा का दुष्प्रभाव उसके प्रकार पर निर्भर करेगा, जितने लंबे समय बिना वजह दवा खाई, उतनी ही परेशानी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

बिना स्टेथोस्कोप के पारे वाली मशीन से नहीं हो सकती जांच 
बिना स्टेथाेस्कोप का प्रयोग करे पारे वाली मशीन से बीपी की जांच करना संभव नहीं है। यदि स्टाफ किसी मरीज का बीपी पर्चे पर बढ़ा हुआ लिखते हैं तो डॉक्टर को एक बार क्रॉस चेक जरूर करना चाहिए। बीपी की दवा बिना वजह लगातार खाने से दिल पर बुरा असर पड़ सकता है। - डॉ. विजय अग्रवाल, वरिष्ठ फिजीशियन 
 
बिना वजह दवा खाने से बीपी बहुत अधिक गिर सकता है। मरीज को आईवी फ्लूड चढ़ाना पड़ सकता है। दिल की धड़कन धीमी हो सकती है। चक्कर, बेहोशी महसूस हो सकती है। आज के दौर में भी पारे वाली मशीन पर ही हम भरोसा करते हैं, बशर्ते स्टेथाेस्कोप का प्रयोग कर सही रीडिंग ली गई हो। - डॉ. मोनिस जलील, फिजीशियन 

स्टाफ की लापरवाही का मामला संज्ञान में आया है। मॉनिटरिंग कक्ष में तैनात स्टाफ सीएमओ के अधीन है। पत्र लिखकर शिकायत की जा चुकी है। जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टरों को भी निर्देश दिए जाएंगे कि मरीजों का बीपी एक बार क्रॉस चेक जरूर करें। - डॉ. संगीता गुप्ता, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें