फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को पैर में लगी गोली, गोकशी के मामले में फरार चल रहा था आरोपी शहजाद

Thu, 02 Jun 2022 01:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद।

सार

मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र में गोट सक्टू नगला मार्ग पर बुधवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश शहजाद के पैर में गोली लग गई। शहजाद गोकशी के मामले में फरार चल रहा था, पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। घायल अवस्था में पुलिस ने बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश शहजाद को पैर में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र में गोट सक्टू नगला मार्ग पर बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पंद्रह दिन पहले मूंढापांडे में मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश नाजिम को गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त आरोपी के साथी मौके से फरार हो गए थे। आरोपी नाजिम ने पूछताछ में अपने साथी का नाम शहजाद निवासी पीर का बाजार जयंतीपुर थाना मझोला बताया था। इसके बाद से पुलिस शहजाद की तलाश में जुटी थी।
 
एसपी सिटी ने बताया कि बुधवार देर रात काशीपुर चौकी इंचार्ज पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर रहे थे। इस दौरान एक बाइक आती दिखाई। जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस कर्मियों ने चालक से बाइक रोकने के लिए कहा। इसी दौरान चालक ने बाइक मोड दी और भागने लगे। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने पीछा किया। इसी दौरान रोड किनारे किनारे फिसल कर गिर गई। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


जिसमें सिपाही ऋतिक बाल बाल बचा। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लग गई और वह घायल होकर गिर गया। जबकि दूसरा मौके से भाग गए। पुलिस कर्मियों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां पूछताछ में उसने अपना नाम शहजाद बताया है। वह मझोला के जयंतीपुर पीर का बाजार निवासी है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी शहजाद गोकशी का आरोपी है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। मौके से भागे आरोपी के साथी की तलाश में पुलिस टीम जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें