फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहतः पांच संक्रमितों के संपर्क में रहे 25 लोग, सभी की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पंद्रह दिनों में जिले में कोरोना के पांच पॉजिटिव केस मिले हैं। लेकिन इन संक्रमितों से कोरोना की नई चेन नहीं तैयार हुई। पांच संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे 25 लोगों को सैंपल कराया गया। लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। बावजूद इसके सावधानी बरतने की जरूरत है। संक्रमण को लेकर होशियार और खबरदार रहें।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक जिले में पांच संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इन संक्रमित मरीजों में दिल्ली की निजी स्कूल की शिक्षिका, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के जेई, निजी कंपनी के इंजीनियर शामिल हैं। इसके अलावा दो संक्रमित अलीगढ़ के रहने वाले हैं। मुरादाबाद के निजी लैब में जांच कराई तो दोनों पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन पांचों संक्रमित मरीजों के कांटेक्ट ट्रेसिंग किए गए तो 25 लोग संपर्क में पाए गए। आरआर टीम ने घर जाकर सभी 25 लोगों के सैंपल लिए। लेकिन संक्रमण की नई चेन नहीं बन सकी। संक्रमितों के संपर्क वाला कोई पॉजिटिव नहीं मिला। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। ऐसे ही आगे ही संक्रमण की चेन बनने से रोकने के लिए जरूरी है कि एहतियात बरती जाए। कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें